बगैर बैनर के सम्पन हुआ, लेपटॉप वितरण राशि का कार्यक्रम |

आगर मालवा |

कानड़ शा. कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय मे शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना जिसमे 23 छात्रों को लेपटॉप के लिए 25हजार राशि वितरण करने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहा पर दोनों शा. विद्यालय वार्ड 15.शिव पहाड़ी रायपुरिया रोड एव कन्या शा. उ. माध्यमिक विद्यालय का कार्यक्रम सामूहिक रूप से एक जगह किया गया। कार्यक्रम मे नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू लाल बीजापारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वही कार्यक्रम मे नप उपाध्यक्ष राजेश डीलर,विधायक प्रतिनिधि दिनेश अंकल, पार्षद विजयलक्ष्मी माली,पूर्व नप अध्यक्ष ओम प्रकाश पालीवाल,पार्षद प्रतिनिधि बने सिंह चौहान, भरत सगवालिया संकुल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर एव स्कूल स्टॉफ उपस्थित था, इन सब की मौजूदगी मे मुख्यमंत्री की महती योजना मे जहा छात्र 75 प्रति से उपर अंक लेकर उत्तीर्ण हुआ, उसे योजना मे लेपटॉप राशि वितरण की गई। इस मे पुरे कार्यक्रम मे एक चर्चा का विषय बना रहा की इतनी बड़ी योजना मे नतो मुख्यमंत्री ओर नहीं पार्टी के ज़िला अध्यक्ष ओर नहीं जिले के प्रभारी मंत्री का बैनर पोस्टर लगाया गया। सादे समारहो पूर्वक कार्यकम आयोजित कर, सभी का स्वागत कर उन्हें नाश्ता करवा कर बिदाई देदी गई। अब सवाल ये भी उठता है की इनती महत्व पूर्ण के योजना मे स्थानीय पत्रकारों को भी इस से दूर रखा गया, आयोजन को लेकर कई भाजपा के पार्षदो ने भी कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई। ओर उपर शिकायत करने की बात कही,

इनका कहना- आगर विधायक मधु गेहलोत ने कहा की आगर के सभी प्रोग्राम मे बैनर लगे हे जहा कार्यक्रम आयोजित हुए, अगर कही नहीं लगे, तो गलत हे, मे दिखवाता हु।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live