हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की शिव–पार्वती की पूजा,पति की लंबी उम्र,सुख समृद्धि की कामना की।

आगर जिले के बड़ोद नगर में आज मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। नगर स्थित भावसार मंदिर में शाम 5 बजे महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर मिट्टी से बने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही महिलाओं ने सजधज कर मंदिरों में जाकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की और फुलेरा बनाया। पारंपरिक गीतों के साथ व्रत कथा का श्रवण किया। जगह-जगह मंदिरों में महिलाओं के समूहों ने सामूहिक रूप से भी पूजा अर्चना कर तीज का पर्व मनाया।

आशा बैरागी श्वेता भावसार, ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए किया जाता है। यह व्रत महिलाएं भगवान शिव माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए करती हे। माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को अपनी पत्नी रूप में स्वीकार किया था

इस अवसर पर नगर के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सीमा भावसार,सारिका ,ममता भावसार,दिया बैरागी ने पूजा अर्चना के बाद एक-दूसरे को तीज की बधाइयाँ दीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live