सर्वेयर महासंघ ने थाने में दिया ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी |
आगर मालवा । लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौच को लेकर संगठन में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते आज उज्जैन संभाग प्रभारी सुजान सिंह बगड़ावत, जिला अध्यक्ष श्याम सूर्यवंशी, जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सर्वेयर साथी एकजुट होकर आगर थाना कोतवाली पहुंचे।
इस अवसर पर सर्वेयर संगठन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर शीघ्र एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल प्रदेश अध्यक्ष का अपमान है बल्कि पूरे सर्वेयर समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है।
सर्वेयर महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को मजबूरन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सर्वेयर साथी मौजूद रहे और एक स्वर में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
