भोपाल। विगतदिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्य समाज का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। लगभग 40 मिनट तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्र, समाज और आर्य समाज से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
प्रतिनिधिमंडल में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, आर्य समाज अमेरिका से प्रधान भुवनेश खोसला, मॉरीशस से प्रधान हरिदेव रामधनी, मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य, जेबीएम के डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार आर्य, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रमुख संचालक पूनम सूरी, आर्य समाज के मंत्री विनय आर्य और धर्मपाल आर्य शामिल रहे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आर्य समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायी बताया।इस दौरान उन्हें आर्य समाज ओर संस्था प्रमुखो ने साहित्य भेट किया।जानकारी आर्य समाज के मंत्री दरबार सिंह आर्य ने दी।
