मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश |

आगर-मालवा/  नगर पालिका परिषद आगर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही कचरे का स्रोत पर पृथक्करण कर गीला, सूखा, सेनेटरी एवं घरेलू अपशिष्ट कृ के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गीले कचरे से कंपोस्ट उत्पादन और होम कंपोस्ट के उपयोग के लाभ बताए गए। नगर पालिका और एस.के. वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज ने मिलकर नागरिकों को यह संदेश दिया कि “स्वच्छता ही सेवा है।” इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  निलेश जैन पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह डोडवे एवं स्वच्छता निरीक्षक  बसंत डूलगज उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live