बीजानगरी में विशाल चुनरी यात्रा संपन्न, 11वां वर्षगांठ उत्साह के साथ मनाया गया

आगर-मालवा।

मां-बेटा सारी मंदिर देहरी नाना से मां हरसिद्धि मंदिर बीजानगरी तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा ने सोमवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस यात्रा ने अपने 11 वर्ष पूर्ण किए, जिसे क्षेत्रवासियों ने भक्ति और उल्लास के साथ मनाया।

यात्रा का भव्य स्वागत श्रीराम मंदिर समिति गढ़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह, महामंत्री प्रधान सिंह केसरिया तथा सरपंच किशन सिंह विजयनगर ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर यात्रा में सहभागिता निभाई।

यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह, शिव मंडल महामंत्री प्रधान सिंह केसरिया, सरपंच प्रतिनिधि कपिल बगड़ावत और दरबार सिंह गंगापुर सहित अनेक गणमान्यजन सम्मिलित हुए।

चुनरी यात्रा के संरक्षण एवं आयोजन की जिम्मेदारी सरपंच गुमान सिंह खेरिया और जगदीश सिंह बगड़ावत पिपलिया चाचा ने निभाई। श्रद्धालुओं ने मां हरसिद्धि के दरबार में चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live