माँ बगलामुखी दरबार नलखेड़ा में पुलिस ने श्रद्धालुओं को सायबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आगर मालवा । पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (1 से 31 अक्टूबर 2025) के तहत जिला आगर मालवा में सायबर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नलखेड़ा क्षेत्र में उपनिरीक्षक आशा लकवाल व पुलिस टीम ने माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

टीम ने बताया कि सायबर अपराधी सोशल मीडिया, फेक लिंक, ईमेल या बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते हैं। इसलिए किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल या ATM पिन साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से बचें।

श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अपने परिचितों को भी सायबर सतर्कता के लिए प्रेरित करें। किसी भी ऑनलाइन ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

आगर मालवा पुलिस द्वारा नागरिकों में “सुरक्षित डिजिटल व्यवहार” की भावना मजबूत करने हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live