
- स्थानीय उद्योग, स्वदेशी उत्पाद और कौशल विकास पर जोर
पिंटू बैरागी की रिपोर्ट
बड़ौद (आगर)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार शाम बड़ौद में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डग रोड स्थित विमलनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भिमावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आगर विधायक मधु गेहलोत और जिलाध्यक्ष ओम मालवीय शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन और कौशल विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अरुण भिमावत ने अपने संबोधन में दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपने जीवन में उतारे।” उन्होंने यह भी कहा कि “मेरा आगर, सुसनेर और बड़ौद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से पुराना लगाव है, और मैं हमेशा इस क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।”
सम्मेलन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास मिशन आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और विधायक मधु गेहलोत ने क्षेत्र में फैल रही भ्रामक सूचनाओं को निराधार बताया और कहा कि “किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शीघ्र ही मुआवजा राशि की किस्त जारी करने वाले हैं। मुआवजा राशि जारी होते ही बीमा भुगतान भी स्वतः स्वीकृत किया जाएगा।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह, गोविंद सिंह बरखेड़ी, सूरज सिंह, रामेश्वर तेजरा, श्याम सिंह, कैलाश कुंभकार, कैलाश काका, कारण सिंह, दिनेश परमार, करन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष लाल सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष राधे ठाकुर , कमल श्रीमाल, महामंत्री पारस जैन, विपिन चौहान, पंकज पिछोलिया और रतन लाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ सभा का समापन हुआ।
