भोपाल में हुआ किसान आभार सम्मेलन, आगर जिले से पहुंचे किसान नेता !
आगर-मालवा। शनिवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत आयोजित भाजपा किसान आभार सम्मेलन में आगर जिले के किसान नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन में जिले के किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश बैरागी, महेश शर्मा तनोडिया, महिपाल सिंह राठौर, बग्दूराम चौहान, विनय दुबे, दुर्गेश पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, प्रमोद नागर, धनश्याम पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और फसलों के उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
