मेंटेनेंस कार्य के चलते रही बिजली बंद, नागरिक परेशान |

आगर सबस्टेशन के साथ कानड़ वितरण केंद्र पर भी हुआ कार्य

आगर-मालवा। शनिवार को सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 132 केवी ईएचवी सब स्टेशन आगर में ट्रांसमिशन विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया गया। इसी दौरान मास्टर कॉलोनी आगर में तार नीचे झुक जाने से मिडस्पान पोल लगाने का कार्य भी किया गया।

इसी क्रम में कानड़ विद्युत वितरण केंद्र पर भी आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य किया गया। यहां कार्यकारी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्य करते नजर आए। कार्य के चलते कानड़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे नागरिकों को असुविधा हुई।

बिजली गुल रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और बाजार क्षेत्रों में भी असुविधा का माहौल रहा। दोपहर बाद कार्य पूर्ण होने पर चरणबद्ध रूप से विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live