सडीएम ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर एसआईआर प्रकिया देखी |
आगर मालवा |
कम प्रगति पर 70 बीएलओ को नोटिस जारी
एसडीएम आगर मिलिंद ढोके ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिले में गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में कम प्रगति वाले 70बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एसडीएम आगर नगर के मतदान केंद्र 151 से 158, नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 78 से 87 एवं मदकोटा के मतदान केंद्र क्रमांक 121, 122 का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस अवसर पर तहसीलदार, पटवारी, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
