आगर के मुख्य चौराहे पर मैजिक से प्याज बिक्री, लगा जाम |
व्यवस्था ठप, जिम्मेदार नदारद
आगर मालवा। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के मेन गेट पर मंगलवार दोपहर एक मैजिक वाहन खड़ा कर प्याज बेचे जाने से अचानक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। मैजिक के बीच सड़क पर खड़े होने से कार्यालय में आने-जाने वाले वाहन तो रुक गए लेकिन मुख्य सड़क पर वाहन रंगते हुए निकले। स्थिति यह रही कि कई देर तक वाहन खड़े रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस वाहन से प्याज बेचे जा रहे थे, उसे देखने वाला खुद प्याज बोरी उठा कर दे रहा था। प्याज की बोरियां लोग खरीद कर बाइक पर ले जाते दिखाई दिए। इस दौरान वाहन चालकों को जाम से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर की यह समस्या केवल CMHO कार्यालय तक सीमित नहीं है। सब्जी मंडी क्षेत्र में भी रोजाना यही स्थिति देखने को मिलती है, जहां बीच सड़क पर हाथ ठेले खड़े होने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले भी जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य चौराहा, CMHO कार्यालय मार्ग और सब्जी मंडी क्षेत्र में नियमित निगरानी की जाए तथा फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।
