जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी |

परीक्षा 13 दिसंबर को होगी
आगर-मालवा | जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं चयन प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। जिसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा आगर मालवा जिले की चारों ब्लॉक के 09 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के यदि किसी के नाम, पिता के नाम, लिंग, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र या ओबीसी, एससी ,एसटी, जनरल श्रेणी में कोई त्रुटि हो तो पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, आकली , सुसनेर में किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच उपस्थित होकर उचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपनी त्रुटि में सुधार करवा सकते हैं। ध्यान रखें परीक्षा का केंद्र, पेपर का माध्यम एवं जन्म तारीख में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live