मन की बात का 129वां संस्करण बूथ स्तर पर सुना गया

 

कानड़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 129वां संस्करण रविवार को बूथ क्रमांक 280, ग्राम जस्साखेड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंतरसिंह दौलतपुर, जिला पंचायत सदस्य मुकेश केलकर, दिनेश, बूथ अध्यक्ष देवी सिंह, सरपंच सुनील सहित बड़ी संख्या में भाजपा के प्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को गंभीरता से सुना और देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने कहा कि मन की बात जन-जन को राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार होता है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live