समाधान योजना में 31 दिसंबर अंतिम तिथि कानड़ वितरण केंद्र में आयोजित कैंप में 2.35 लाख की वसूली

 

कानड़। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत देने के उद्देश्य से संचालित समाधान योजना के तहत बिल भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसी क्रम में सोमवार को कानड़ विद्युत वितरण केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप के दौरान कुल 103 बकाया बिजली बिलों के विरुद्ध 2 लाख 35 हजार रुपए की वसूली की गई। वहीं, योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 45 हजार रुपए की छूट का लाभ भी प्रदान किया गया। इस योजना के तहत समय पर भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

अधीक्षण यंत्री रत्नेश अयाची ने जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 दिसंबर से पूर्व अपने संबंधित वितरण केंद्र पर पहुंचकर बकाया बिजली बिलों का भुगतान करें और शासन की समाधान योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद यह विशेष छूट उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए उपभोक्ता समय रहते अपने बकाया बिलों का निपटान अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live