श्रावण मास की पूर्णाहुति पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में भंडारा

आगर-मालवा। श्रावण मास की पूर्णाहुति के अवसर पर बुधवार को बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्त मंडलियों द्वारा पंचामृत पूजन, सामूहिक रुद्राभिषेक, हवन, स्तुति-प्रार्थना, रुद्राष्टक एवं शिवाष्टक पाठ के साथ महाआरती की गई। इसके पश्चात महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रथम भक्त मंडली द्वारा पंचामृत पूजन से हुआ। इसके बाद दूसरी भक्त मंडली ने पंचामृत पूजन किया। सुबह 8:30 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। फलाहार के बाद हवन का आयोजन हुआ। दोपहर में स्तुति-प्रार्थना, रुद्राष्टक एवं शिवाष्टक पाठ के बाद महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारा शुरू हुआ।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिभाव से प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया।आयोजन में गिरिराज बंसिया, कैलाश महेश्वरी, पुरुषोत्तम कंछल, राजेश मेठी, सुरेंद्र पुरोहित, लाखन सिंह राजपूत, डॉ. नरेंद्र सिंह राजपूत एवं डॉ. रूपेश भावसार सहित भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live