ब्यूरो – दारा सिंह आर्य
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 6 एवं 11 तथा नगर परिषद् सुसनेर के उप निर्वाचन हेतु मतदान 29 सितम्बर 2026 को होगा, इसके लिये रिटर्निंग ऑफिसर को ईव्हीएम मशीनें आवंटित करने के लिये 16 सितम्बर को शाम 4 बजे से कलेक्टोरेट में जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर रेण्डमाईजेशन का कार्य आयोग के प्रेक्षक डीव्ही सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर राजनैतिक दल के अशोक प्रजापत (भाजपा),
अनमोल वर्मा (भाराका), रिटर्निंग ऑफिसर सुसनेर देवकुंवर सोलंकी, तहसीलदार प्रियांक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रारंभ में आब्जर्वर सिंह के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर डॉ. मीना ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत् किया।
