आगर-मालवा ।जिले के सुसनेर विकासखण्ड के ग्राम अंत्रालिया के कृषक महेश पिता रामनारायण ने अर्जुन सिंह उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में मिर्च की उन्नत खेती कर समृद्धि एवं आर्थिक बदलाव का नया अध्याय लिखा है।
अर्जुन सिंह राजपूत उपसंचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में किसान महेश ने 1.00 हेक्टेयर में ड्रिप एवं मल्चिंग पद्धति से मिर्च की खेती प्रारंभ की। इससे उन्हें 500 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त हुआ। कुल 9 लाख रुपये आय में से 3.50 लाख रुपये लागत घटाने पर 5 लाख 50 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई।
कृषक महेश ने बतायाकि विभागीय अधिकारियों की सलाह से पानी की बचत, गुणवत्तायुक्त उत्पादन और बेहतर बाजार मूल्य मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह सफलता अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणा है । आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।
