बड़ौद (आगर ) प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बड़ौद पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के प्रयास तेज करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वही आम आदमी की शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्परता से निराकरण करने के भी निर्देश दिए
इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
