संजय पंवार बने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

 जीरापुर, राजगढ़ । शासकीय महाविद्यालय मैं नवीन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के पद पर समाजसेवी संजय पंवार को अध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में अतिथियों के बीच शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पुर सिंह पंवार, पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संजय पंवार ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ वीबी खरे ने दिया। वही विद्यालय की उपलब्धियां भी बताइए। इस अवसर पर वर्ष भर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ शेफाली विजयवर्गीय द्वारा किया गया। वही आभार प्रो कमल महता ने माना। इस अवसर पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह. श्याम टेलर, हेमंत जोशी, गंगा राम परमार समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live