करनाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बड़ोद मे शादी समारोह मे की शिरकत

बड़ोद
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज दोपहर में नगर में एक वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत ,आज शुक्रवार को दोपहर में करीब 2:00 बजे नगर स्थित जैन धर्मशाला में नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत के पुत्र के विवाह समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के पुत्र को, आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी ,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह ढोढर, लाल सिंह राजपूत, महेंद्र जैन, ललित राजावत, मुकेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे राज्यपाल के साथ सांसद अनिल फिरोजिया विधायक बहादुर सिंह चौहान उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live