पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या, 22 वर्षीय युवक को मारी चाकू, हुई मौत

अमित यादव संवाददाता पिपलोन 

आगर मालवा । आगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलोन चौकी के गांव बरखेड़ा में दिन दहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

एसडीओपी मोनिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले 22 वर्षीय युवक श्रीपाल सिंह पिता गोरधनसिंह पर गांव के ही ईश्वरसिंह ने चाकू से हमला कर दिया। श्रीपाल की ममेरी बहन पूजा ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन गंभीर घायल श्रीपाल को जिला चिकित्सालय आगर लेकर पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया , प्रथम दृष्टया हत्या में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है , वहीं पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह को अपने गिरफ्त में भी ले लिया है

मृतक युवक पर आरोपी ने करवाई थी एफआईआर

पुलिस ने बताया कि मार्च महीने में आरोपी ईश्वरसिंह और मृतक श्रीपाल सिंह के परिवार के सदस्यों में विवाद हुआ था जिसको लेकर ईश्वरसिंह के भाई ने पिपलोन चौकी पर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, इसी विवाद के चलते आज इस घटनाक्रम को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live