कलेक्टर कार्यालय में झंडा विक्रय केंद्र का शुभारंभ

आगर-मालवा, 11अगस्त। जिला कलेक्टर कार्यालय में आज झंडा विक्रय केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस केंद्र का शुभारंभ जिला कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रही। आजीविका मिशन के समूह द्वारा संचालित काउंटर से झंडा प्राप्त किया जा सकते हैं । हर घर झंडा अभियान के तहत सभी नागरिकों को अपने घर पर झंडा फहराना है। जिले में झंडा विक्रय हेतु समूह के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी जनपद स्तर पर स्टाल के माध्यम से आमजन झंडा प्राप्त कर सकते हैं। समूह द्वारा निर्मित झंडो की कीमत 22 रूपये रखी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live