नवजीवन अस्पताल में पहुंची जांच टीम , मामला शासकीय चिकित्सक द्वारा डिलेवरी करवाने का ,

 

आगर – मालवा 11अगस्त। शिकायतकर्ता केदार सिंह निवासी ग्राम नेवरी द्वारा जिला चिकित्सालय आगर में पदस्थ बंधपत्र स्त्री चिकित्सक डॉ उर्मिला मीणा द्वारा अपनी बहन की डिलेवरी संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए जिला चिकित्सालय में नहीं करने एवं आगर के नवजीवन अस्पताल भेजकर संबंधित महिला की डिलेवरी करने के संबंध में दिए शिकायती आवेदन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता द्वारा गठित 3 सदस्य टीम ने गुरुवार को संबंधित नवजीवन अस्पताल में पहुंच कर शिकायती आवेदन के आधार पर जांच की गई। दल द्वारा अस्पताल पहुंचकर संचालक डॉक्टर सचिन रावल एवम संबंधित लोगो ने पूछताज की गई उसके बाद जांच टीम ने अपना प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्तुत किया । जिसमें संबंधित चिकित्सक एवम संबंधित सभी लोगो की लापरवाही सिद्ध होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृजभूषण पाटीदार जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ मिथुन गोलदार, सहायक वर्ग-3 मनोज कुमार शर्मा, आयुष पौराणिक आदि शामिल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live