कलेक्टर  सिंह ने गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी

 

भूसे की व्यवस्था देखते कलेक्टर सिंह 

 

आगर मालवा । कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने आज गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर परी सीईओ जिला पंचायत  हरसिमरनप्रीत कौर भी उपस्थित रही।

  कलेक्टर ने सर्वप्रथम निर्माणाधीन गौशाला पालड़ा का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखी तथा निर्धारित समय पर गौशाला का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंंसी को दिए। इसके पश्चात् देवनारायण गौशाला शिवगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौशाला भूसा भण्डार गृह, गायों के शेड़, पेयजल व्यवस्था आदि का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश गौशाला संचालक को दिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live