बोल – बम के जयकारों से गुंजा बाबा बैजनाथ धाम युवा शक्ति जामली के युवाओं में दिखा अनोखा जोश 

 

बड़ोद। आगर मालवा,श्रावण मास के चलते बैजनाथ मन्दिर में जिले ही नहीं अपितु अन्य जिलों से भी कई कावड़ यात्रा , पदयात्रा और कलश यात्रा पहुंच रही है वहीं बडौद तहसील के जामली गांव के युवा शक्ति समिति के तत्वावधान में निकली भव्य पद यात्रा जो गांव से बाबा बैजनाथ मन्दिर पहुंची ,, सुबह गांव में भगवान शिवजी की आराधना और जलाभिषेक के साथ यात्रा की शुरुआत हुई ,, गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों से युवा शक्ति जामली के युवाओं द्वारा बाबा बैजनाथ की सवारी के दिन महाप्रसादी में सभी युवा अपनी पूरी निष्ठा से सेवा करते हैं वहीं बैजनाथ मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ में भी समय समय पर अपनी सहभागिता देते हैं ।

क्षेत्रीय विधायक विपिन वानखेड़े ,भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय , समाज सेवी इंजी.ईश्वरसिंह चौहान , विनीत मालवीय , चेनसिंह ढाबला , एलकारसिंह जयसिंहपुरा , गुमानसिंह आवर , संजीवनी क्लिनिक , स्वास्तिक लेब ,
श्री साँवलिया किराना स्टोर्स बडौद रोड़ आगर के द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया ।

आगर लाइव से हिम्मतसिंह तँवर की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live