कलेक्टर  सिंह ने चिपिया गौशाला का किया निरीक्षण

 

आगर-मालवा, 14 अगस्त/कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को चिपिया गौशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौशाला परिसर में भ्रमण कर गायों के शेड, पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था एवं गौ-गैस यूनिट का अवलोकन किया। साथ ही गौशाला संचालक एवं अन्य उपस्थितजनों से गौशाला के संबंध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त कीं।
पौधारोपण किया
कलेक्टर ने 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे पौधा-रोपण महा-अभियान अन्तर्गत गौ-अभ्यारण्य परिसर में पौधारोपण किया तथा पौधे के साथ फोटो वायूदूत एप्प पर अपलोड किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, किसान डूंगरसिंह एवं अन्य के द्वारा भी पौधारोपण कर फोटो वायूदूत एप्प पर दर्ज किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live