
बड़ोद। शासन के निर्देशानुसार सयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके के निर्देशन में सभी शासकीय कार्यालय पर आज सद्भावना दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए थे इसी को लेकर आज डग रोड स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में व शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें शिक्षकों द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। सभी से नम्रता पूर्वक रहना चाहिए। सभी के प्रति समान भावना होना चाहिए किसी व्यक्ति के साथ जात पात का व्यवहार ना करके एक समान व्यवहार किया जाए शपथ के माध्यम से बताया गया।
