गुंदीघाट हनुमान भक्त मंडल द्वारा विशाल शोभायात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण।

बड़ोद।बड़ोद में गुंदी घाट हनुमान भक्त मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूतभावन भगवान शंकर की शाही सवारी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी ।जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जो आज दोपहर 2 बजे प्रारंभ होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण करेगी । शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण दिल्ली की भूतो की बारात,12 फिट ऊंचे भोलेनाथ ,हनुमान की झांकियां कोटा कीआकर्षक झांकियां ढोल नगाड़े बाबा की पालकी आकर्षक का केंद्र रहेगी। अतः सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शाही सवारी व शोभा यात्रा को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live