एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समन्वय समीक्षा बैठक संपन्न

 

आगर-मालवा, 25 अगस्त/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की मासिक समन्वय समीक्षा बैठक शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में आईसीटीसी सेन्टर एवं विहान एनजीओ तथा अवर एनजीओ के साथ कॉर्डिनेशन हेतु प्रोग्राम मैनेजर जितेन्द्र ठाकुर अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति उज्जैन द्वारा जिला के समस्त आईसीटीसी टैक्निशियन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतर्गंत कार्यरत सुपरवाईजर एवं कर्मचारियों कोएड्स नियंत्रण हेतु बचाव सावधानी एवं उपचार के बारे में अवगत करवाया गयां सीएमएचओ डॉ गुप्ता द्वारा जिले में एड्स नियंत्रण हेतु बचाव सावधानी एवं उपचार के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में जिला मिडिया अधिकारी आरसी ईरवार, मनोज शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live