कायाकल्प में वार्ड 15 में सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ।  

 

बड़ोद।  सोमवार को मुख्यमंत्री की कायाकल्प योजना के अंतर्गत वार्ड 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन रेशम बई गोस्वामी उमर 100 वर्ष द्वारा किया गया। जो लगभग 7 लाख की लागत से मांगू गिर के मकान से लववंशी धर्मशाला तक दो माह में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ बहादुर सिंह रघुवंशी अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत कैलश मिश्रा,विवेक शर्मा जिला मंत्री रखब जैन चंद्रेश शर्मा श्याम बाबू श्रीवास्तव,शांति लाल गुप्ता ,कमल श्रीमाल पार्षद प्रतिनिधि कमलेश जैन शंभू लबाना कमल राजपूत गट्टू सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा , मोनू श्रीवास्तव मेघराज मोदीआदि वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live