चुनाव के मद्दे नजर,नगर मे पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, 

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बड़ोद। आगर जिले के बडौद आगामी त्यौहारों एवम मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बड़ोद पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ोद नगर में शुक्रवार शाम के समय फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च डग मार्ग स्थित बड़ोद थाने से प्रारंभ हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्ग सुभाष चौराहा ,बस स्टैंड हाटपूरा बाजार, सदर बाजार,गांधी चौक, काजी पूरा,होते हुवे पुनः बड़ोद थाने पर पहुंचा। फ्लैग मार्च में बड़ोद थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ अपने स्टाफ के साथ शामिल हुए। इसके अलावा आईटीबीपी की टीम भी फ्लैग मार्च में शामिल हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live