शुभ मुहूर्त में घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में रोशनी का पर्व दीपावली रविवार 12 नवम्बर को धूमधाम से मनाया गया। 5 दिनी पर्व का शुभारंभ धनतेरस से हुआ। दीपावली को लेकर नगर वासियों द्वारा अपने घर आंगन में खास विद्युत साथ सजा की गई। साथ ही घरों के बाहर व आंगन में दीप भी जलाए गए। नगर में रविवार सुबह से ही बाजारों में रौनक बनी रही। नए परिधानों से लेकर पूजा की सामग्री भी लोगों के द्वारा खरीदी गई। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा घर आंगन के सामने आकर्षक रंगोली सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया गया। पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी भी की गई। दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में महा लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। छोटे बच्चों एवं बड़ों के द्वारा एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live