बीजानगरी चौकी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किया गया जब्त।

 

 

बडौद। मंगलवार को बड़ोद थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के आदेश अनुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी,एवम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग आगर के निर्देश अनुसार आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब,अवेध मादक पदार्थ,अवेध हथींयार की धर पकड़ हेतु निर्देश दिए गए है।इसी को लेकर बड़ोद थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कटारा के नेतृत्व में ग्राम खेरिया के समीप सगदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर,आऊ नदी के इस पार अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जिसका वजन 37 किलो 300 ग्राम एवम एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की एचएफ डीलक्स जब्त की गई हैं। बडौद पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 बटा 15 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला की जांच की जा रही है।कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक दिनेश भदोरिया,कैलाश चौहान,आरक्षक राहुल विश्वकर्मा, का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live