कलेक्टर-एसपी ने डोंगरगांव में स्थित टोटा मैगजीन का किया निरीक्षण , अनियमितता पाए जाने पर टोटा मैगजीन को किया सील

आगर-मालवा, । हरदा फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई दुःखद घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

बुधवार को कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंह ने डोंगरगांव पहुंचकर सोनी कृषि फार्म हाउस के पास बनी टोटा मैगजीन का निरीक्षण कर रखे हुए डेटोनेटर के बारे में जानकारी ली तथा अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर उक्त टोटा मैगजीन को सील कर प्रशासनिक टीम को जांच के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी,थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड, उत्तम सिंह अहिरवार, पटवारी लालसिंह कटारा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live