बीजेपी कार्यकर्ताओ ने फूंका राहुल गाँधी का पूतला , पीएम मोदी की जाति को लेकर की थी टिपण्णी

 

आगर मालवा । हाल ही में राहुल गाँधी ने एक विवादित भयान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर दिया था। जिस में अब राहुल गाँधी मुश्किल में फसते दिखाई दे रहे है। वही शुक्रवार को
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले नगर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध किया।विगत दिनों नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी जाति को लेकर की गई टिप्पणी के विरोधस्वरूप कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन आगर में हॉस्पिटल चौराहा पर किया गया, वही बीजेपी कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी और कांग्रेस के विरोध में नारे बाजी भी की। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिनारायण यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी , पिछड़ा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पवन माली, सुधीर जैन, कमला राठौर सहीद सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live