भागवत महापुराण में पहुंचे विधायक, कथा का किए श्रवण

आगर मालवा। शनिवार को आगर के पास ग्राम गरबड़ा में चल रही भागवत महापुराण का छठे दिन रुक्मणी विवाह के अवसर पर सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार बापू एवं शिवराज सिंह, शंभू सिंह रामखेड़ी एवं अपर कलेक्टर आरपी वर्मा एवं एसडीम सतेंद्र बेरवा ने कथा का श्रवण किया। और तूफान सिंह चौहान की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल अग्रवाल एवं आगर नगर मंडल के मंत्री मनीष सोलंकी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश बैरागी आदि अतिथि ने पहुंच कर भागवत महापुराण का पूजन किया एवं व्यास पीठ पर विराजमान सुनील कृष्ण व्यास का स्वागत सम्मान किया। तूफान सिंह ने सुसनेर के विधायक भेरू सिंह बापू का सरोफा बांधकर साल एवं स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live