उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास ने किए माँ बगलामुखी के दर्शन

 

आगर-मालवा, 12 मार्च/उड़ीसा राज्य के राज्यपाल  रघुबर दास का आगर-मालवा जिले के भ्रमण के दौरान स्थानीय रेस्ट हाऊस पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत् किया गया। तत्पश्चात् राज्यपाल श्री दास को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री दास ने माँ बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
राज्यपाल रघुबर दास ने जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगुलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचकर माँ बगुलामुखी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से मॉँ बगुलामुखी की पूजा-अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live