कलेक्टर सिंह ने तनोडीया एव पीपलोंनकला खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

 

 

आगर,मालवा 18 मार्च/कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने तनोडीया एव पीपलोंनकला खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र पर खरीदी संबंधित तौल-कांटे, नमी मापक, छलने आदि के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान सहायक खाद्य अधिकारी जामसिंह मुवेल, उपायुक्त सहकारिता एन,एस, भाटी, नोडल सहकारी बैंक जी,पी, तिवारी, शाखा प्रबंधक बैंक नलखेड़ा सुरेश शर्मा, विपणन अधिकारी विक्रम परमार व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live