होली का उत्सव मचेगी धमाल उड़ेगा अबीर गुलाल महिलाओं ने की पूजन

।नगर में आज शाम रविवार को विभिन्न मोहल्ला में सार्वजनिक होली का उत्सव समितियां द्वारा होली के डाडा पर विशेष साज सज्जा की गई है नगर में कुल 16 स्थान पर होली का दहन होगा दहन के पूर्व रविवार शाम को विशेष कर नेताजी कॉलोनी उत्सव समिति द्वारा खूबसूरत होलिका दहन स्थल को सुसज्जित तरीके से आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत रोशनी एवं युवतियों द्वारा होली का स्थल पर खूबसूरत रंगोलिया बनाई गई वहीं सदर बाजार स्थित होली का उत्सव समिति द्वारा होली को खूबसूरत सुसज्जित किया गया वहीं नेताजी कॉलोनी स्थित होली का उत्सव समिति द्वारा खूबसूरत होली का पंडाल बनाया गया है जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रात 9:00 बजे तक पूजन अर्चन की गई समितियों द्वारा सोमवार कि अल सुबह होलिकाओं का दहन होगा इसके उपरांत यहां परंपरागत अनुसार नगर वासी सार्वजनिक रूप से होली का दहन स्थल पर पहुंचकर वहां होली को तापेंगे और इसके उपरांत उसे महिला वर्ग द्वारा होली को ठंडा किया जाएगा इसके उपरांत दिन चढ़ने के बाद युवा बच्चे रंगों के पर्व पर मस्ती से झूमते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाएंगे इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद देखा गया
निकलेगी गेरे
धुलंडी के दिन परंपरागत अनुसार सामाजिक संगठन द्वारा नगर के घर परिवारों में गैर के साथ होली के गीत गाते हुए पहुंचेंगे जहां गमी हो गई है वहां महिलाओं की टोलिया और पुरुषों की टोलिया अलग-अलग तरीके से उन घरों पर पहुंचकर रंग डालकर अपनी परंपरा का निर्वहन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live