होलिका दहन से पहले टी आई और डीएसपी ने किया होली पूजन।

 

बड़ोद।आगर जिले के बड़ोद में हिंदू मान्यता के अनुसार वसंत के आगमन के साथ ही रंगो का त्योहार होली मनाई जाती है। बैंक ऑफ़ इंडिया के पास श्री नरसिंह होली का उत्सव समिति द्वारा होली उत्सव में दहन से पहले बडौद थाना प्रभारी केके तिवारी व डीएसपी संजय महाजन , डॉ वीरेंद्र चूड़िहार ने होली का पूजन किया।इस अवसर पर समिति के आशीष जायसवाल रवि झंझोट द्वारा सभी का सम्मान किया। इसी के साथ कल धूलंडी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। समिति के रवि झंझोट द्वारा जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live