बुजूर्ग मतदाताओं में मतदान के प्रति अलग उत्साह |

आगर-मालवा |  जिले के मतदान केन्द्रों पर बुजूर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर अलग उत्साह देखा गया। बूजुर्ग मतदाताओं ने अपने परिजनों के साथ मतदान केन्द्रों पर आकर मतदान कर देश की लोकतांत्रिक  व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी क्रम में भ्याना की रहने वाली 90 वर्षीय मतदाता कमला बाई में मतदान को काफी उत्साह देखा गया, उन्होंने अपना मत देकर स्याही लगी उंगली दिखाकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। निपानिया हनुमान की रहने वाली 89 वर्षीय दरियावबाई ने अपने परिजनों के साथ मतदान केन्द्र पर वोट दिया, ग्राम सिंगलिया के रहने वाले 88 वर्षीय भगवान सिंह भी मतदान में पीछे नहीं रहें, उन्होंने व्हील चेयर से अपने मतदान केन्द्र पर आकर मतदान किया। भ्याना गांव के रहने वाले 85 वर्षीय पर्वत सिंह, ग्राम जामुनिया के 80 वर्षीय अम्बाराम ने भी अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपना मत दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live