आदर्श बलाई समाज का 13वा सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन 138 जोड़े बंधे परिणय बंधन में बंधे

 

 

कानड़। अखिल भारतीय बलाई महासभा के तत्वाधान में आदर्श बलाई समाज का 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन कानड़ में दरबार कृषि फार्म आगर रोड पर बुधवार को संपन्न हुआ। जहाँ 138 जोड़े वैदिक मंत्रो के साथ परिणय बंधन में बंधे, सामूहिक विवाह सम्मेलन में अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बचेर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही ताराचंद बुनकर युवा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, जितेंद्र खारकिया जयपुर,अनिल सिन्दल प्रदेश अध्यक्ष बलाई महासभा उज्जैन,समाजसेवी राजेंद्र मालवीय, पूर्व एसडीएम धर्मराज प्रधान पूर्व एसडीएम,केशव सिंह दरबार अतिथि के रूप में शामिल हुए। 138 जोड़े का विवाह वैदिक पद्धति से पंडित काशीराम आर्य अनल एवं विनोद आर्य, शिवनारायण बैरागी के द्वारा संपन्न कराया गया। सम्मेलन में राजस्थान, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भी समाज जन उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नानुराम परमार, सचिव जगदीश चंद्र मालवीय,विवाह सम्मेलन में 50 हजार के लगभग समाज जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के व्यवस्थापक सत्यनारायण मालवीय ने किया। वही आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष देवी सिंह चौहान ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live