कृषि उपज मंडी आगर में 23 मई को नीलामी कार्य बन्द रहेगा |

आगर-मालवा  |  कृषि उपज मंडी आगर में 23 मई को शासकीय अवकाश होने से उपज की नीलामी नहीं होगी।
मंडी सचिव आगर ने बताया कि 23 मई 2024 गुरुवार को बुद्ध जयंती ( बुद्ध पूर्णिमा ) होने से मंडी अवकाश रहेगा। उक्त दिवस में उपज की नीलामी नहीं होगी। अवकाश के दिनो में एमपी फार्म गेट एप्प के माध्यम से ऑनलाईन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत कृषको से कृषि उपज का क्रय-विक्रय जारी रहेगा। जिले के कृषक अवकाश दिनो में अपनी कृषि उपज का सौदा पत्रक के माध्यम से अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को विक्रय कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live