राज्य स्तरीय वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए चयन ट्रायल संपन्न हुआ |

आगर-मालवा | जिले के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम परिसर स्थित इंडोर हॉल में राज्य स्तरीय वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी हेतु चयन ट्रायल प्रक्रिया मंगलवार को आयोजित की गई। चयन ट्रायल राज्य स्तरीय अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक अनिल शर्मा एवं शेखर बाथम की उपस्थिति में संपन्न हुए, जिसमें आगर-मालवा जिले के लगभग 50 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत, जिला खेल प्रशिक्षक पवन उचाड़िया, ग्रामीण युवा समन्वयक रेम सिंह चौहान, सोनू पाटीदार, महेश पाटीदार, अनूप तिवारी, हेमंत उमठ आदि उपस्थित रहे । आगामी दिनों में जिले से चयनित खिलाड़ियों को भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य चयन ट्रायल हेतु आमंत्रित किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live