किसान चौपाल के माध्यम से किसानो को दे रहे उन्नत खेती की जानकारी 

 

आगर-मालवा, 24 मई/ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में व उप संचालक कृषि विजय चौरसिया के मार्गदर्शन में गांव-गांव जाकर कृषक प्रशिक्षण, संगोष्ठी, किसान चौपाल के माध्यम से आगर जिले के किसानों को खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत डीएससी संस्था एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विकासखंड बडौद के विनायगा आगर ग्राम में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। परियोजना संचालक आत्मा विजय चौरसिया के निर्देशन में सहायक तकनीकी प्रबंधक वेद प्रकाश सेन ने उपस्थित किसानों को विभिन्न फसलों में पोषक तत्वों की अनुसंशित मात्रा एवं विकल्प के बारे में, नरवाई प्रबंधन, फसलों की नवीन किस्मों, बोनी की उन्नत तकनीकों जैसे रेज्ड-बेड, ब्राड बेड फरो पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषकों को वैज्ञानिक द्वारा फसलवार अनुसंशित उर्वरक का उपयोग करें। जिससे कृषक की खेती में बढ़ती लागत को कम किया जाए तथा कृषि की योजनाएं लेने के लिए पंजीयन अवश्य कराएं। डीएससी के कृषि विशेषज्ञ हेमेंद्र आर्य ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। धर्मेंद्र मेवाडा ने संस्था के बारे में तथा संचालन कैलाश कारटे ने किया। प्रशिक्षण मे आसपास गांव के कृषक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live