जैन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मंदिर मे आज अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप बड़ोद द्वारा तीन दिवसीय मानव सेवा एवं जीवदया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आयोजन के तहत आज नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें की 70 मरीजों ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया एवं 20 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित कर नी शुल्क मक्सि ले जाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र चूडिहार उपस्थित रहे एवं मक्सि से से आए डॉ विजय पटेल,प्रदीप भावसार,योगेश विश्वकर्मा द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया । साथ ही ग्रुप के राजेन्द्र लाडवा राठौड़,अशोक जैन,प्रकाश जैन, डी.सी , मुकेश जैन,अजित कुंडलबोहरा ,संतोष जैन,कमलेश नवलखा, सोभाग जैन, बबलू ,दिलीप ,विजय के साथ ही पत्रकार बंटी शर्मा, साबिर शेख,अंकुर जैन, चिंटू राजपूत कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही कल दिनांक 3 जून को गौ सेवा का आयोजन और 4 जून को मानव सेवा का आयोजन ग्रुप द्वारा रखा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live