जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण |

आगर-मालवा  |  जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जनपद पंचायत सुसनेर में नदी, नालों और जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए गहरीकरण, मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य व्यापक स्तर पर जनसहयोग से किया जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री अभिषेक यादव द्वारा बुधवार को सुसनेर जनपद क्षेत्र गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यां को गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live