एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय आमला में मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम |

आगर मालवा 
जिले के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय आमला में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में आने वाले छात्रों का सर्वप्रथम तिलक लगाकर स्वागत किया गया व छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 के प्रथम दिन विशेष मध्यान भोजन समस्त छात्र-छात्राओं को कराया गया। वहीं विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्रों के अभिभावकों का भी स्वागत कर सम्मान किया गया। आपको बता दें की मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश जारी किए गए थे जिसके अनुसार 18 जून से 20 जून तक प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य शमशाद कुरैशी सहित समस्त शिक्षक, छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live