प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जारी

आगर-मालवा  |  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा आज वाराणासी उत्तरप्रदेश से देश के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की गई। योजनान्तर्गत आगर-मालवा जिले के 90549 किसानों को 18.59 करोड़ रुपऐ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित हो गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि वितरण दिवस को पूरे जिलेभर में किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वाराणासी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री  मोदी के उद्बोधन सीधा प्रसारण एलईडी पर किया गया, जिसे उपस्थित कृषकों द्वारा देखा एवं सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत आगर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, जनप्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम सर्वेश यादव, एसएलआर प्रीति चौहान, सीईओ जनपद पंचायत  मोहनलाल स्वर्णकार सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री जी के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live